{"_id":"6a86d2b5d029b888a60b8f6d","slug":"video-rampur-employees-took-a-pledge-of-national-unity-and-harmony-on-sadbhavana-diwas-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: सद्भावना दिवस पर कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता एवं सौहार्द की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: सद्भावना दिवस पर कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता एवं सौहार्द की शपथ
सद्भावना दिवस के अवसर पर वीरवार को तहसील कार्यालय रामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार ने दोनों कार्यालयों के कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। शपथ के दौरान कर्मचारियों ने सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के प्रति सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने और देश में आपसी सहयोग एवं शांतिपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने की शपथ ली। तहसीलदार योगेश कुमार ने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इन मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली में अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश कुमार, रविंद्र पाल शर्मा, अंकित कुमार, रविंद्र कुमार, शिव कुमार, अंजलि, दीपिका, मधु कपाटिया, देश रत्तन, रजनीश, ओम प्रकाश नेगी, हेमंत, दीप राम, देवेंद्र कुमार, दुंदर सिंह नेगी और रीता सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।