{"_id":"6b02c5ac4bfd647d44073cad","slug":"video-nogli-bridge-market-littering-fine-1000-bhadawali-panchayat-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: नोगली पुल और बाजार में खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा 1,000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: नोगली पुल और बाजार में खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा 1,000 रुपये जुर्माना
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:06 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत भड़ावली ने वार्ड नंबर-5 नोगली स्थित पुल के मुख्य चौक और बाजार के आसपास खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पंचायत ने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सूचना एवं अपील जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
ग्राम पंचायत भड़ावली के प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज ने नोगली पुल के मुख्य चौक के आसपास खुले में कूड़ा फेंके जाने के मामले का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जिसे व्यापार मंडल के प्रधान भूपेंद्र चौहान को सौंपा गया है। साथ ही पुल और बाजार के आसपास कूड़ा फेंकने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई।
पंचायत प्रधान ने व्यापार मंडल, दुकानदारों और क्षेत्रवासियों से नोगली पुल तथा बाजार के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नोगली पुल क्षेत्र ग्राम पंचायत का महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। यहां से आसपास की सात पंचायतों के लोगों का नियमित आवागमन होता है। ऐसे में यह स्थान केवल बाजार या चौक तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की पहचान और स्वच्छता का प्रतीक भी है।
उन्होंने कहा कि नोगली पुल से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 की ओर जाने वाले मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन और लोग गुजरते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान के आसपास कूड़े के ढेर लगे रहने से क्षेत्र की छवि प्रभावित होती है।
पंचायत प्रधान ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखना केवल पंचायत या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति नोगली पुल, मुख्य चौक या बाजार के आसपास खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
पंचायत ने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों से निकलने वाले कचरे का उचित निस्तारण करने और सार्वजनिक स्थानों को कूड़ामुक्त रखने का आग्रह किया है।
प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही नोगली को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।