{"_id":"6a8a7ee03661c7967a0d210b","slug":"video-tihra-yuva-samvad-campaign-against-chitta-from-september-1-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: चिट्टे के खिलाफ टिहरा में 1 सितंबर से युवा संवाद अभियान, खेल और मैराथन से युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: चिट्टे के खिलाफ टिहरा में 1 सितंबर से युवा संवाद अभियान, खेल और मैराथन से युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:32 AM IST
युवाओं में बढ़ते चिट्टे के सेवन को रोकने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से मंडी के टिहरा क्षेत्र में 1 सितंबर से 2 अक्तूबर तक युवा संवाद अभियान चलाया जाएगा। अभियान में खेल प्रतियोगिताओं, मैराथन और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती के अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी।
यह अभियान हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और इंडियन एक्ससर्विसिज लीग टिहरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। नशा मुक्ति अभियान टिहरा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन रमेश तपवाल ने की, जबकि सचिव यशपाल पठानिया ने संचालन किया।
अभियान के दौरान सितंबर महीने में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मैराथन दौड़ों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और नशे से दूर रखने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना है।
6 सितंबर को टिहरा और 15 सितंबर को सजयोपिपलु में युवाओं के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भी सितंबर के दौरान युवा संवाद कार्यक्रम होंगे।
अभियान केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों के पदाधिकारियों के साथ भी नशे के खिलाफ संवाद किया जाएगा। इसकी शुरुआत 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर टिहरा से होगी।
इसके बाद सजयोपिपलु, धर्मपुर, संधोल और बरोटी में संवाद सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
अभियान का प्रमुख कार्यक्रम 2 अक्तूबर को टिहरा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर युवा संवाद सम्मेलन के रूप में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सैनिक लीग के सहयोग से होगा।
अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को नशा मुक्ति अभियान के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें धर्मपुर खंड के 20 मास्टर ट्रेनर भाग लेंगे।
बैठक में युवाओं और युवतियों में बढ़ते चिट्टे के सेवन पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने सरकार से नशे के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के साथ समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
बरसात समाप्त होने के बाद क्षेत्र में मैराथन दौड़ें भी आयोजित की जाएंगी। आयोजकों का मानना है कि खेल, संवाद और जागरूकता गतिविधियों के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।