{"_id":"6a92c20abaa0c2e3550e4ba8","slug":"video-shashi-thakur-and-raveena-kumari-triumph-in-10km-cross-country-57-athletes-participated-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: 10 किमी क्रॉस कंट्री में शशि ठाकुर और रवीना कुमारी ने मारी बाजी, 57 खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: 10 किमी क्रॉस कंट्री में शशि ठाकुर और रवीना कुमारी ने मारी बाजी, 57 खिलाड़ियों ने लिया भाग
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की ओर से शनिवार को पड्डल मैदान में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। 10 किलोमीटर की इस दौड़ में महाविद्यालय के 47 विद्यार्थियों और 10 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ लगाई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर पहले दस प्रतिभागियों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागियों के लिए इंटर कॉलेज प्रतियोगिता शुरू होने से 10 दिन पहले प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा, जिसके आधार पर छह छात्रों और छह छात्राओं का चयन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में मंडी कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभागाध्यक्ष डॉ. अंजु पाठक ने बताया कि लड़कों की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के शशि ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए तृतीय वर्ष के खेमराज दूसरे और बीकॉम प्रथम वर्ष के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, छात्राओं की श्रेणी में बीए प्रथम वर्ष की रवीना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष की पल्लवी ने दूसरा तथा इसी कक्षा की भूमिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।