फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   pandoh dam two new tunnels bypass market flood safety mandi

मंडी: पंडोह डैम की सुरक्षा के लिए बनेंगी दो नई टनलें, बाजार को बाईपास कर ब्यास में छोड़ा जाएगा पानी

Mon, 24 Aug 2026 03:13 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 24 Aug 2026 03:13 PM IST
pandoh dam two new tunnels bypass market flood safety mandi
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की बढ़ती घटनाओं के बीच पंडोह डैम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। बीबीएमबी डैम से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए दो नई टनल बनाने की योजना पर काम कर रहा है। प्रस्तावित टनलें पंडोह बाजार को बाईपास करते हुए अतिरिक्त पानी को आगे ब्यास नदी तक पहुंचाने में मदद करेंगी। करीब 1200 मीटर लंबी दोनों टनलें डैम के रिजरवॉयर से शुरू होंगी। इनके बनने के बाद अत्यधिक बारिश या अचानक पानी बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त पानी निकालने के लिए स्पिलवे के अलावा एक और वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध होगा। इससे डैम की सुरक्षा के साथ पंडोह बाजार पर भी बाढ़ के खतरे को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। फ्लैश फ्लड बढ़ने से बढ़ी चुनौती बीबीएमबी पंडोह के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणी शर्मा के अनुसार केंद्रीय जल आयोग ने पंडोह डैम के डिजाइन फ्लड की समीक्षा की है। समीक्षा के दौरान फ्लैश फ्लड की घटनाओं में बढ़ोतरी और डैम में अचानक पानी बढ़ने की संभावित स्थिति को ध्यान में रखा गया है। इसके साथ ही डैम की प्रोबेबल मैक्सिमम फ्लड (PMF) में भी बढ़ोतरी का आकलन किया गया है। ऐसी स्थिति में बहुत कम समय में डैम में बड़ी मात्रा में पानी पहुंच सकता है। मौजूदा व्यवस्था में अतिरिक्त पानी निकालने का मुख्य रास्ता स्पिलवे है। भविष्य में अत्यधिक जलप्रवाह की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त निकासी व्यवस्था जरूरी मानी जा रही है। स्पिलवे का दबाव होगा कम नई टनलों का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अत्यधिक पानी आने की स्थिति में पूरा दबाव स्पिलवे पर नहीं रहेगा। जरूरत पड़ने पर टनलों के जरिए भी पानी आगे निकाला जा सकेगा। इससे डैम की सुरक्षा व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी। बीबीएमबी की ओर से दोनों टनलों की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। परियोजना के पूरा होने के बाद डैम से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए एक वैकल्पिक और नियंत्रित मार्ग उपलब्ध होगा। पंडोह बाजार को भी मिलेगी राहत नई टनल परियोजना का फायदा सिर्फ डैम तक सीमित नहीं रहेगा। पंडोह बाजार को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है। बरसात में डैम से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के दौरान बाजार क्षेत्र में भी खतरा बढ़ जाता है। टनलों के जरिए पानी को बाजार से बाहर बाईपास करते हुए आगे ब्यास नदी तक पहुंचाया जाएगा। इससे बाजार क्षेत्र में पानी के दबाव और संभावित बाढ़ के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी। बग्गी टनल से सुंदरनगर और सलापड़ पहुंचता है पानी पंडोह डैम एक डायवर्सन डैम है। यहां से पानी बग्गी टनल के जरिए सुंदरनगर और सलापड़ की ओर भेजा जाता है। वहां इस पानी का इस्तेमाल बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है। बिजली उत्पादन प्रक्रिया के बाद बचा हुआ पानी स्पिलवे के माध्यम से ब्यास नदी में छोड़ा जाता है। आपात स्थिति में अतिरिक्त पानी की निकासी भी मौजूदा व्यवस्था से की जाती है। प्रस्तावित दो नई टनलें तैयार होने के बाद पानी निकालने के लिए एक अतिरिक्त रास्ता उपलब्ध होगा, जिससे भविष्य में भारी बारिश और अचानक बढ़ने वाले जलप्रवाह से निपटने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फूलों की खेती के साथ पोल्ट्री-डेयरी से बढ़ी आमदनी, किसानों ने पेश की मिसाल

रतिया में आधी रात को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उठाया गया कूड़ा

24 Aug 2026

टोहाना में प्रशासन ने 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उठाया लगभग 500 टन कचरा

24 Aug 2026

फतेहाबाद में पुलिस हिरासत में लेने लगी तो सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया राष्ट्रगान

24 Aug 2026

'खटाखट' मॉडल के बहाने कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर, वंदे मातरम पर भी सवाल

24 Aug 2026
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर PM मोदी को मिलेगा उत्तराखंड की शान का खास तोहफा, चांदी की राखी तैयार

24 Aug 2026

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

24 Aug 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी में खून से लथपथ मिला नौजवान

सावन के अंतिम सोमवार के दिन चंडीगढ़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा

यूपी के 3.53 लाख रसोइयों के लिए योगी का बड़ा ऐलान, मानदेय और इलाज में राहत

24 Aug 2026

कानपुर: श्रद्धालुओं की सुरक्षा में बिठूर के घाटों पर पुलिस-एनडीआरएफ तैनात

24 Aug 2026

हर-हर महादेव से गूंजा नंदेश्वर धाम, हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक

24 Aug 2026

सुल्तानपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

24 Aug 2026

अयोध्या: सावन के सोमवार के मौके पर रामनगरी को पांच जोन में बांटा गया, भारी संख्या में पहुंचे भक्त

24 Aug 2026

सावन के अंतिम सोमवार को सरयू स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

24 Aug 2026

कानपुर: गुजैनी नहर पुलिया की दुर्दशा, लोग दलदल के बीच से निकलने को मजबूर

23 Aug 2026

कानपुर: इस्कॉन मंदिर में झूलन यात्रा महोत्सव शुरू, श्रद्धालुओं ने श्री राधा माधव के दर्शन कर उन्हें झूला झुलाया

23 Aug 2026

कानपुर: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, शोभित पहलवान ने जीता केसरी का खिताब

23 Aug 2026

मुल्तान जोत महोत्सव: पाकिस्तान से आई जाेत, श्रद्धालुओं ने मां गंगा के साथ खेली दूध की होली, सुख-समृद्धि की कामना

23 Aug 2026

यूजीसी आंदोलन के पीछे सरकार का हाथ : चंद्रशेखर आजाद

23 Aug 2026

VIDEO: रसोइयों को मिला सम्मान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात

23 Aug 2026

VIDEO: रसोइयों को तीन हजार रुपये मानदेय के साथ पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवच

23 Aug 2026

सीआईएससीई रीजनल स्केटिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम के अतुल कटारिया स्कूल के खिलाड़ियों ने 10 पदक अपने नाम किए

23 Aug 2026

गुरुग्राम में नए साल से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की मिलेगी सुविधा

23 Aug 2026

गुरुग्राम में रक्षाबंधन से पहले आखिरी रविवार को खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

23 Aug 2026

गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवाओं के लिए कार्यक्रम किया आयोजित

23 Aug 2026

जमानत पर बाहर कैदी की गोली और चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

23 Aug 2026

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम बनी चैंपियन

23 Aug 2026

सरकार के आश्वासन से सफाई कर्मचारी असंतुष्ट, हड़ताल अनिश्चितकाल तक बढ़ाई

23 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: सफाई कर्मचारियों के रातभर प्रदर्शन के बीच पुलिस सुरक्षा में प्रशासन ने उठाया कूड़ा

23 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed