{"_id":"6af5a978847b98a9490bed1c","slug":"video-mandi-janajatiya-gaurav-diwas-week-birsa-munda-november-15-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में 15 नवंबर से मनेगा जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह, बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को किया जाएगा याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में 15 नवंबर से मनेगा जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह, बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को किया जाएगा याद
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:26 PM IST
Link Copied
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मंडी जिले में 15 नवंबर से जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और उत्थान के लिए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं योगदान को याद किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंडी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में मोर्चा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पप्पू कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंडी जिले में भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
पप्पू कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था। उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था।
उन्होंने कहा कि यह दिवस जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करने का अवसर है।
प्रेस वार्ता में पप्पू कुमार ने केंद्र सरकार की ओर से जनजातीय समाज के कल्याण और विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले जनजातीय विकास के लिए बजट 4,497 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 14,900 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
उन्होंने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए वर्ष 2023 में शुरू की गई प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना का जिक्र किया। उनके अनुसार, इस योजना के लिए 24,104 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा वर्ष 2024 में शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 63 हजार से अधिक गांवों में रहने वाले करीब पांच करोड़ लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 79,156 करोड़ रुपये का प्रावधान बताया गया।
पप्पू कुमार ने कहा कि जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए देशभर में 728 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति और फैलोशिप योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, ताकि जनजातीय समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया था। उन्होंने देश को पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिलने को भी जनजातीय समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवंत यादव, महामंत्री पवन कुमार, मंडल अध्यक्ष योगेश, उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल और आईटी प्रभारी दीपक मौजूद रहे।
जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह के आयोजन के माध्यम से मंडी जिले में भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान, जनजातीय संस्कृति और समाज के अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।