{"_id":"6a2e5cced743b83cc10c2477","slug":"video-e-taxi-scheme-apply-by-june-16-for-government-departments-himachal-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सरकारी विभाग में लगवाना चाहते हैं अपनी टैक्सी तो 16 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सरकारी विभाग में लगवाना चाहते हैं अपनी टैक्सी तो 16 जून तक करें आवेदन
प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और हरित तथा स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-टैक्सी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आगामी 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ई-टैक्सी की खरीद पर पात्र लाभार्थियों को वाहन लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जाएगा। योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्थायी स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित हिमाचल के निर्माण में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है। योजना के लिए पात्रता के अनुसार आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसके पास वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आवेदक का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम एक वर्ष से पंजीकृत होना अनिवार्य है और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी परिवहन विभाग के पोर्टल https://etaxihpdt.org/home पर आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के दूरभाष नंबर 0177-2625277 या जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।