फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   lahaul spiti zila parishad bjp thinle dechen president suresh kumar vice president

लाहौल-स्पीति जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, ठिनले दिचेन बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस समर्थित सुरेश कुमार उपाध्यक्ष

Mon, 05 Oct 2026 03:17 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:17 PM IST
lahaul spiti zila parishad bjp thinle dechen president suresh kumar vice president
लाहौल-स्पीति जिला परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चल रहा सियासी इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित काजा वार्ड की जिला परिषद सदस्य ठिनले दिचेन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार शशि किरण को एक वोट से पराजित किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में ठिनले दिचेन को पांच वोट मिले, जबकि शशि किरण के पक्ष में चार वोट पड़े। इस तरह महज एक वोट के अंतर से ठिनले दिचेन ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि लाहौल-स्पीति जिला परिषद में कुल 10 सीटें हैं, लेकिन इस चुनाव में नौ सीटों पर ही सदस्य निर्वाचित हुए हैं। चुनाव से पहले जिला परिषद में कांग्रेस समर्थित चार, भाजपा समर्थित तीन और विकास मंच समर्थित दो सदस्य थे। अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत के बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी हुआ। यहां कांग्रेस समर्थित बरपा वार्ड के जिला परिषद सदस्य सुरेश कुमार ने बाजी मारी। सुरेश कुमार को कुल छह वोट मिले, जबकि विकास मंच समर्थित रंजीत को तीन वोट प्राप्त हुए। इस तरह सुरेश कुमार ने तीन वोट के अंतर से उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इस चुनाव परिणाम से जिला परिषद में अध्यक्ष पद भाजपा समर्थित और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित सदस्य के पास चला गया है। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला परिषद चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता कर रहीं किरण भड़ाना ने की। उन्होंने चुनाव परिणाम घोषित किए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस समर्थित चारों, भाजपा समर्थित तीनों और विकास मंच समर्थित दोनों जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे। इससे कुल नौ सदस्यों की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। इससे पहले 21 सितंबर को कोरम पूरा नहीं होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया था। उस बैठक में केवल कांग्रेस समर्थित चार सदस्य पहुंचे थे, जिसके बाद 5 अक्तूबर को चुनाव की नई तारीख तय की गई थी। ठिनले दिचेन ने जिला परिषद चुनाव में काजा वार्ड से जीत दर्ज की थी। चुनाव से पहले भाजपा ने उन्हें काजा वार्ड से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। अब अध्यक्ष पद पर उनकी जीत के साथ लाहौल-स्पीति जिला परिषद की कमान भाजपा समर्थित सदस्य के हाथ में आ गई है। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने ठिनले दिचेन की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत को विधानसभा चुनाव से पहले लाहौल-स्पीति में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण सफलता बताया। रवि ठाकुर ने कहा कि इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह बढ़ा है। उन्होंने ठिनले दिचेन को जीत की बधाई देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद अब जिला परिषद के कामकाज पर नजर रहेगी। जनजातीय और भौगोलिक रूप से दुर्गम लाहौल-स्पीति में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे जिला परिषद के लिए अहम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन

मंडी: नौ मील में अब डबल पिलर पर बनेगा वाया डक्ट ब्रिज, NHAI ने सिंगल पिलर डिजाइन पर जताई आपत्ति

05 Oct 2026

अमृतसर में जीआरपीएफ जवान पर फायरिंग

05 Oct 2026

कांगड़ा: वीकेंड पर बिना मैच के भी दर्शकों से गुलजार हुआ धर्मशाला स्टेडियम, पर्यटकों की भीड़ से ठेले वालों की चांदी

05 Oct 2026

परौर में सालाना सत्संग संपन्न, डेढ़ लाख संगत ने सुने हुजूर जसदीप सिंह गिल के प्रवचन; पठानकोट-मंडी हाईवे पर लगा जाम

05 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ में बढ़ता जा रहा गोमती का जलस्तर, फैजुल्लागंज क्षेत्र में कॉलोनी में बढ़ा पानी

05 Oct 2026

गुरुहरसहाए में रिटायर्ड सूबेदार का गांव पहुंचने पर ढोल-ढमाकों के साथ हुआ स्वागत

विज्ञापन

एक दिन में तीन एनएमजी रैक लोड कर फिरोजपुर मंडल ने बनाया रिकॉर्ड

फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू

बहिबल गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने थामा अकाली दल वारिस पंजाब दे का हाथ

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य समापन

राजस्थान: बस से अचानक उठा धुआं, फिर भड़की आग; 13 यात्रियों ने समय रहते बचाई जान

05 Oct 2026

उज्जैन: दशमी पर भस्म से सजे बाबा महाकाल, भांग से बनाया चंद्रमा और ॐ; दिव्य स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

05 Oct 2026

दिल्ली में वायरल गर्ल नीशू ने भी लगाया पिटाई का आरोप

04 Oct 2026

वर्ल्ड स्किल कॉम्पीटिशन: खंडवा के कोविद ने जीता रजत, अब पीएमओ से आया बुलावा; भारत को मिले 20 एक्सीलेंस अवार्ड

04 Oct 2026

कानपुर: अन्नू अवस्थी ने देव यात्रा निकाली, राजनीति की मन्नत मानी

04 Oct 2026

कानपुर: डॉ. गीता मिश्र स्मृति संगीत समारोह का हुआ आयोजन, तबला और गिटार के साथ कथक-भरतनाट्यम ने बांधा समां

04 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

04 Oct 2026

चरखी दादरी अनाज मंडी पहुंचे जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, बाजरा खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश

04 Oct 2026

कानपुर: जेठ के गाली देने पर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

04 Oct 2026

कानपुर: हाईवे पर ट्रकों का बेतरतीब तरीके से खड़ा होना बड़े हादसों को दे रहा दावत

04 Oct 2026

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

04 Oct 2026

चंबा में 'उड़नपरी' सीमा का जोरदार स्वागत

04 Oct 2026

जेएनयू में अनशन-धरने का सियासी रण शुरू

04 Oct 2026

शुक्लागंज: मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, 153 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

04 Oct 2026

शुक्लागंज: उफनाई गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन लोगों की दुश्वारियां बरकरार

04 Oct 2026

शुक्लागंज: गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर रूक गई ट्रेन

04 Oct 2026

गाजियाबाद में बड़ी रामलीला कमेटी की ओर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया

04 Oct 2026

कानपुर में सड़क हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, दोस्त घायल

04 Oct 2026

लोटस बुलेवर्ड में सुविधाओं के साथ अपनापन, बाहर की अव्यवस्था बनी परेशानी

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed