Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Preparations for a protest over the drinking water and irrigation crisis

Kullu News: पेयजल और सिंचाई संकट पर आंदोलन की तैयारी

Mon, 23 Nov 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparations for a protest over the drinking water and irrigation crisis
कुल्लू। खराहल घाटी की नौ पंचायतों में पेयजल और सिंचाई संकट को लेकर अब आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। क्षेत्र की दोनों प्रमुख उठाऊ पेयजल और सिंचाई योजनाएं पिछले तीन साल से बंद पड़ी हैं। इससे करीब 20,000 की आबादी प्रभावित हो रही है। जलशक्ति विभाग को दिवाली तक योजनाएं बहाल करने का दिया गया अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अब ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

ब्यास नदी में वर्ष 2023 में आई बाढ़ से खराहल घाटी की उठाऊ पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से विभाग इसे बहाल नहीं कर पाया है। वहीं, पुरानी पेयजल योजनाओं की मरम्मत भी नहीं की गई। सिंचाई योजना भी लंबे समय से बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि तीन साल बीत जाने के बावजूद जलशक्ति विभाग इन योजनाओं को चालू करने के लिए गंभीरता नहीं दिखा पाया है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है, जबकि किसान-बागवान सिंचाई सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

लरांकेलो वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने कहा कि जलशक्ति विभाग को दिवाली तक योजनाएं बहाल करने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब 24 नवंबर को बारीपधर में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल होकर आगामी आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी, तो जनता को साथ लेकर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ग्राम पंचायत सेऊगी, चंसारी, तलोगी, चताणी, बंदल, पुईद, चौकी डोभी, गाहर और न्योली पंचायतों के ग्रामीण पेयजल और सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
खराहल क्षेत्र के लिए पेयजल और सिंचाई योजनाओं को बहाल करने का विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है। एक योजना को लेकर एक जमीन के मालिक के साथ विवाद चल रहा है उसे लगभग सुलझा लिया गया है। दूसरी योजना को भी रिस्टोर किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को पानी की सुविधा जल्द मिले।
-अमित मिरूपा, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed