{"_id":"6b0336ac90d1699a77009077","slug":"students-brought-a-vibrant-splash-of-melody-to-panarsa-college-kullu-news-c-89-1-klu1019-192546-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पनारसा कॉलेज में विद्यार्थियों ने बिखेरे सुरों के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पनारसा कॉलेज में विद्यार्थियों ने बिखेरे सुरों के रंग
विज्ञापन
पनारसा कालेज में संगीत विभाग के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते हुए।-संवाद
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में शुक्रवार को संगीत विभाग की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वरांजलि का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य नगवाईं वार्ड नंबर छह विद्या देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता और मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संगीत विभाग की डॉ. पूजा शर्मा ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य, शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पूजा शर्मा और डॉ. कविता कटोच ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा राखी ने महाविद्यालय की वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
उन्होंने वर्षभर आयोजित सांस्कृतिक, शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गजल, हिमाचली लोकगीत, एकल लोकगीत, समूहगान और फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, राजस्थानी नृत्य, हिमाचली लोकनृत्य और फिल्मी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी संगीत और नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विद्या देवी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी किसी भी महाविद्यालय के मजबूत स्तंभ होते हैं। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय उनका अपना है और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी उनके अपने बच्चों के समान हैं।