{"_id":"6af83f097a93594f2e00d9e6","slug":"video-himachal-pensioners-pending-financial-benefits-da-protest-dharamshala-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: पेंशनर बोले- लंबित वित्तीय लाभ और महंगाई भत्ता जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: पेंशनर बोले- लंबित वित्तीय लाभ और महंगाई भत्ता जारी करे सरकार
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:29 PM IST
Link Copied
पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन जारी है। जिला मुख्यालय ढालपुर में शनिवार को पेंशनरों ने पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित वित्तीय लाभ और महंगाई भत्ता जारी करने की मांग उठाई।
समिति के महासचिव राम शरण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों के हित में पहले लिए गए फैसलों को लागू करने में आनाकानी कर रही है। पेंशनरों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सरकारी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके हक नहीं मिल रहे हैं। उन्हें अपने ही वित्तीय लाभ हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
राम शरण शर्मा ने मांग की कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित सेवानिवृत्ति लाभ जल्द जारी किए जाएं। इसके साथ ही 18 प्रतिशत महंगाई भत्ता और वर्षों से लंबित एरियर का भुगतान भी किया जाए।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए श्रेणी के आधार पर अलग-अलग नियम बनाए जा रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं हैं। सभी पेंशनरों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए और उनके लंबित वित्तीय मामलों का समाधान किया जाना चाहिए।
समिति के महासचिव ने कहा कि यदि सरकार 17 नवंबर तक पेंशनरों के हित में फैसला नहीं लेती है तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसमें 18 विभिन्न पेंशनर संगठनों के करीब 15 हजार पेंशनर शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि पेंशनर अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हैं। सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।