{"_id":"6afe066161f06f855e027669","slug":"decathlon-ordered-to-refund-rs-10067-to-a-customer-kangra-news-c-95-1-kng1004-266310-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डिकैथलॉन को ग्राहक के 10067 रुपये लौटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डिकैथलॉन को ग्राहक के 10067 रुपये लौटाने के आदेश
Thu, 19 Nov 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। ऑनलाइन खरीदे गए जूतों का ऑर्डर रद्द होने के बाद भी ग्राहक को भुगतान की राशि वापस न मिलने के मामले में डिकैथलॉन स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सेवा में कमी का दोषी ठहराया गया है। जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को ग्राहक के 10,067 रुपये नौ फीसदी ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मानसिक परेशानी के लिए पांच हजार और मुकदमे के खर्च के रूप में पांच हजार रुपये देने होंगे।
आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद और नारायण ठाकुर की अदालत ने यह फैसला सुनाया। शिकायतकर्ता अक्षय ठाकुर निवासी नरवाणा बाजार, योल कैंट ने आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर 2025 को डिकैथलॉन के खरीदारी आवेदन के माध्यम से दो जोड़ी जूते मंगवाए थे। इसके लिए उन्होंने 9,998 रुपये और 69 रुपये वितरण शुल्क सहित कुल 10,067 रुपये का भुगतान किया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, गलत आकार और संख्या में जूते मंगवाने का पता चलने पर उन्होंने ऑर्डर रद्द करने का प्रयास किया लेकिन कंपनी की प्रणाली ने उसी उत्पाद का दूसरा ऑर्डर तैयार कर दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरा ऑर्डर भी रद्द कर दिया। कंपनी ने सात से 10 कार्यदिवस में राशि लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन कई बार संपर्क करने के बावजूद पैसा वापस नहीं मिला।
विज्ञापन
वहीं, कंपनी ने आयोग में दावा किया कि 10 अक्तूबर 2025 को ही पूरी राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस भेज दी गई थी। हालांकि, आयोग ने पाया कि कंपनी ने केवल रिफंड प्रक्रिया शुरू करने से संबंधित दस्तावेज पेश किए। ग्राहक के बैंक खाते में राशि जमा होने का कोई प्रमाण नहीं दिया।
आयोग ने कहा कि केवल रिफंड प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी देना पर्याप्त नहीं है। कंपनी को यह साबित करना जरूरी था कि राशि वास्तव में ग्राहक के खाते में पहुंची है। ऐसा कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया। आयोग ने कंपनी की ओर से शिकायतकर्ता पर अनुचित आर्थिक लाभ लेने के आरोप लगाने को भी अनुचित माना और शिकायत को स्वीकार करते हुए उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया।