{"_id":"6b0c8b2de727876d760f20e3","slug":"having-ones-name-recorded-in-the-cultivator-column-does-not-confer-ownership-rights-kangra-news-c-95-1-kng1004-267879-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खेती करने वाले कॉलम में नाम दर्ज होने से नहीं मिलता मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खेती करने वाले कॉलम में नाम दर्ज होने से नहीं मिलता मालिकाना हक
Mon, 30 Nov 2026 04:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 30 Nov 2026 04:23 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। राजस्व अभिलेखों में खेती करने वाले के रूप में नाम दर्ज होना जमीन के मालिकाना हक का आधार नहीं बन सकता। जवाली के अंतर्गत क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में सिविल जज शशि कांत की अदालत ने यह स्पष्ट करते हुए वादी के पक्ष में फैसला सुनाया है।
अदालत ने चार प्रतिवादियों को तीन माह के भीतर 125 वर्ग मीटर विवादित भूमि का खाली और शांतिपूर्ण कब्जा वादी को सौंपने के आदेश दिए हैं। मामले के अनुसार वादी ने प्रतिवादी दो पुरुषों और दो महिलाओं के खिलाफ दीवानी वाद दायर किया था।
वादी ने अदालत में पक्ष रखा कि जमीन उसके और अन्य हिस्सेदारों के स्वामित्व में है। वर्ष 1984-85 के बंदोबस्त के दौरान प्रतिवादियों के पूर्वजों के नाम खेती के खाने में दर्ज हो गए थे, जबकि जमीन का वास्तविक कब्जा वादी और उसके हिस्सेदारों के पास था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि जून 2021 के पहले सप्ताह में प्रतिवादियों ने राजस्व अभिलेखों का सहारा लेकर जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी अदालत में पेश नहीं हुए, जिस पर उन्हें एकतरफा घोषित कर दिया गया।
वादी ने वर्ष 2018-19, 1984-85 और 1978-79 की जमाबंदी साक्ष्य के रूप में पेश की। अदालत ने पाया कि वर्ष 2018-19 की जमाबंदी में जमीन का मालिकाना हक वादी के नाम दर्ज है, जबकि प्रतिवादियों के पूर्वजों के नाम केवल खेती के खाने में दर्ज थे।
अदालत ने माना कि खेती के खाने में नाम दर्ज होने से मालिकाना हक साबित नहीं होता और प्रतिवादी जमीन पर कब्जा बनाए रखने का कोई वैध आधार भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इस आधार पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने तीन माह के भीतर जमीन का खाली और शांतिपूर्ण कब्जा वादी को सौंपने के आदेश दिए।