{"_id":"6a92bf4b172b4c597f066c14","slug":"video-video-bjp-backed-chairperson-and-vice-chairperson-secure-victory-in-sujanpur-panchayat-samiti-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पंचायत समिति सुजानपुर में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: पंचायत समिति सुजानपुर में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने हासिल की जीत
पंचायत समिति सुजानपुर में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत के साथ पार्टी का परचम लहरा दिया है। भाजपा समर्थित बीडीसी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को पराजित किया है। दोनों पदो पर सदस्यों में आम सहमति ने बनने पर मतदान के जरिये भाजपा समर्थित सुरेश चंद ने अध्यक्ष पद पर तथा रंजना कुमारी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर भाजपा के पक्ष में अपना परचम लहराया। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेश चंद को 9 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को भा सिंह को 6 वोट प्राप्त हुए। सुरेश चंद बीडीसी वार्ड नंबर 11 चमियाणा और भाग सिंह बीडीसी वार्ड नंबर एक डेरा से जीत कर आए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित रंजना कुमारी को 10 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित शिल्पा ठाकु को 5 वोट प्राप्त हुए। रंजना वार्ड नंबर चार बैरी और शिल्पा वार्ड नंबर छह खैरी से जीत कर आई हैं। भाजपा ने जीत के बाद यहां पर खूब जश्न मनाया। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने इस जीत को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और सुजानपुर की जनता की जीत बताया है। राजिंदर राणा ने कहा कि सुजानपुर ब्लॉक में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद और उपाध्यक्ष रंजना कुमारी को बधाई देते हुए इसे संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।