{"_id":"6ab678ffe06744512c0025b8","slug":"video-sujanpur-panchayat-representatives-directed-to-intensify-the-cleanliness-drive-during-a-training-camp-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: प्रशिक्षण शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान तेज करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: प्रशिक्षण शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान तेज करने के दिए निर्देश
विकास खंड सुजानपुर में आयोजित चार दिवसीय पंचायत प्रतिनिधि प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। शिविर के समापन पर सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी तानिया कश्यप ने प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रशिक्षण के पहले और दूसरे दिन ओडीएफ प्लस, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, 16वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट के उपयोग और ग्राम पंचायत विकास योजना में स्वच्छता योजना शामिल करने व तीसरे दिन प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, पृथक्करण और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई के संचालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। चौथे दिन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के तहत सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता सप्ताह आयोजित करने के निर्देश दिए गए। पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, स्कूलों, जल स्रोतों और सामुदायिक शौचालयों की सफाई करवाने को कहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।