{"_id":"6ac3a8dc01e54174a608e1fe","slug":"video-only-33-of-liquor-shops-in-hamirpur-district-have-food-safety-licenses-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हमीरपुर जिले में महज 33 फीसदी शराब ठेकों के पास खाद्य सुरक्षा लाइसेंस, विभाग ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हमीरपुर जिले में महज 33 फीसदी शराब ठेकों के पास खाद्य सुरक्षा लाइसेंस, विभाग ने ये कहा
हमीरपुर जिले में शराब ठेकों को खाद्य सुरक्षा के दायरे में लाने की कवायद तेज होने के बावजूद अभी महज 33 फीसदी ठेकों के पास ही जरूरी खाद्य सुरक्षा लाइसेंस है। जिले के करीब 150 शराब ठेकों में से 50 को खाद्य सुरक्षा विभाग लाइसेंस जारी कर चुका है, जबकि करीब 100 ठेकों की प्रक्रिया अब भी पूरी नहीं हुई है। जिले में चार शराब ठेकेदारों के पास ये सभी 150 ठेके हैं। विभाग ने सभी कारोबारियों को लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। करीब डेढ़ माह पहले स्थिति यह थी कि 150 में से केवल पांच शराब ठेकों के पास ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का लाइसेंस था। विभाग की ओर से ठेकेदारों को लाइसेंस लेने के निर्देश देने और कार्रवाई शुरू करने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 50 हो गई है। हालांकि अभी दो-तिहाई ठेके लाइसेंस के बिना हैं। विभाग की ओर से लाइसेंस के लिए जागरूकता बढ़ने के साथ आवेदन की संख्या भी बढ़ी है। ऑनलाइन आवेदन में जमा दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। विभाग ने सभी कारोबारियों से लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने और विभाग का सहयोग करने की अपील की, ताकि उपभोक्ताओं की खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता न हो। सभी कारोबारी लाइेंस प्रक्रिया को अपनाएं। सभी विभाग का सहयोग करें ताकि उपभोक्ता की खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता न हो। जागरूकता के आवेदन का आंकड़ा बढ़ा है। ऑनलाइन आवेदन में दस्तावेजों को वैरीफाई कर लाईसेंस जारी किए जा रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।