{"_id":"6b0aa98fb77c6dca0f0cd6e3","slug":"video-jain-saints-achal-muni-and-bharat-muni-maharaj-arrive-in-sujanpur-welcomed-by-devotees-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सुजानपुर पहुंचे जैन संत अचल मुनि भरत मुनि महाराज, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सुजानपुर पहुंचे जैन संत अचल मुनि भरत मुनि महाराज, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
जैन संत अचल मुनि महाराज और भरत मुनि महाराज शनिवार को सुजानपुर पहुंचे। जैन स्थानक में प्रवेश करते ही जैन समाज के लोगों ने भक्ति वंदना और जयकारों के साथ स्वागत किया। जैन समाज के प्रधान गौरव जैन और उपप्रधान अंकुर जैन ने बताया कि संतों का सुजानपुर आगमन विशेष धार्मिक कार्यक्रम के लिए हुआ है। इससे पहले दोनों संत नादौन के जैन स्थानक में चातुर्मास के लिए विराजमान थे। चातुर्मास संपन्न होने के बाद अब वे सुजानपुर पहुंचे हैं। छह दिसंबर को सुजानपुर जैन स्थानक में नवनिर्मित दो कमरों का शुभारंभ करेंगे। संत प्रतिदिन सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक जैन स्थानक में कथा-प्रवचन करेंगे। जैन समाज ने श्रद्धालुओं से जैन स्थानक पहुंचकर प्रवचन सुनने और धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।