{"_id":"6ac5ed84af54ebd4a40231ff","slug":"video-himachal-transport-pensioners-pending-dues-four-years-hamirpur-meeting-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: चार वर्षों से बकाया भुगतान न मिलने पर परिवहन पेंशनरों में रोष, सरकार से जल्द भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: चार वर्षों से बकाया भुगतान न मिलने पर परिवहन पेंशनरों में रोष, सरकार से जल्द भुगतान की मांग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:28 PM IST
Link Copied
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक चालक प्रशिक्षण केंद्र, बस स्टैंड हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला इकाई के उपाध्यक्ष रघुवीर ठाकुर ने की। बैठक में मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा परिवहन पेंशनरों के पिछले चार वर्षों से लंबित भुगतानों का रहा। मंच के पदाधिकारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से बकाया राशि का इंतजार किया जा रहा है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि सरकार के चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन परिवहन पेंशनरों को अभी तक एरियर की 50 हजार रुपये की किस्त नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों के एरियर का भुगतान भी लंबित है। अजमेर ठाकुर ने कहा कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को देय 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ की राशि का भुगतान भी अभी तक नहीं हुआ है। पेंशनरों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंच ने सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन से सभी लंबित देय राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की। बैठक में शिव कुमार, राम लाल, बलबीर, पवन, विनोद, योगराज, जगजीत और रघुबीर सहित करीब 70 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मंच ने लंबित भुगतान के मुद्दे को आगे भी प्रमुखता से उठाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।