{"_id":"6a6c634a52faa63c6d0f3664","slug":"video-hamirpur-traffic-police-action-illegal-parking-challan-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Traffic Action: चेतावनी के बाद भी वाहन नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई, 10 से अधिक चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Traffic Action: चेतावनी के बाद भी वाहन नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई, 10 से अधिक चालान काटे
हमीरपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार को गांधी चौक और दयानंद चौक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को हटाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कार्रवाई शुरू करने से पहले वाहन चालकों से अपने वाहन हटाने की अपील की। कई लोगों ने चेतावनी के बाद वाहन हटा लिए, लेकिन कुछ वाहन चालक निर्देशों की अनदेखी करते रहे। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 से अधिक चालान काटे।
अभियान के दौरान दयानंद चौक से गांधी चौक तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने विशेष रूप से उन स्थानों पर कार्रवाई की, जहां अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा था और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यातायात पुलिस प्रभारी संजय राणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात प्रभावित न करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।