{"_id":"6ae5e45092b3d306480202a1","slug":"video-hamirpur-getting-home-for-diwali-will-be-easier-hrtc-to-run-special-buses-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर:दिवाली पर घर पहुंचने की राह होगी आसान, एचआरटीसी चलाएगा विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर:दिवाली पर घर पहुंचने की राह होगी आसान, एचआरटीसी चलाएगा विशेष बसें
हमीरपुर। दिवाली का त्योहार अपनों के साथ मनाने के लिए हिमाचल लौटने वाले यात्रियों को इस बार बसों की कमी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के हमीरपुर मंडल ने विशेष बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए छह और सात नवंबर को अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली से छह नवंबर को हमीरपुर मंडल की 20 बसें विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होंगी। इनमें हमीरपुर डिपो की चार, देहरा की तीन, ऊना की तीन, नालागढ़ की दो और बिलासपुर डिपो की आठ बसें शामिल हैं। वहीं, सात नवंबर को दिल्ली से 18 विशेष बसें चलेंगी। इनमें हमीरपुर की चार, देहरा की तीन, ऊना की चार, नालागढ़ की दो और बिलासपुर डिपो की पांच बसें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी।
चंडीगढ़ से हिमाचल आने वाले यात्रियों के लिए भी निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं। छह नवंबर को चंडीगढ़ से हमीरपुर मंडल की 27 विशेष बसें चलाई जाएंगी। इनमें देहरा डिपो की पांच, हमीरपुर की आठ, ऊना की छह और बिलासपुर की आठ बसें शामिल हैं। इसके अलावा सात नवंबर को भी 24 बसें विभिन्न रूटों पर सेवाएं देंगी। इनमें देहरा की चार, हमीरपुर की सात, ऊना की पांच और बिलासपुर की आठ बसें शामिल रहेंगी।
बॉक्स
बद्दी से भी हर दिन नौ बसों की व्यवस्था
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में काम करने वाले हिमाचल के लोगों को घर पहुंचाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां से छह नवंबर को नौ और सात नवंबर को भी नौ विशेष बसें चलाई जाएंगी। निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां जरूरत के अनुसार बसों की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।
कोट
-दिवाली के लिए एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से यात्रियों के लिए विशेष बसों की सुविधा दी जाएगी। मांग के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।-राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।