{"_id":"6adaf9a6e35165a2d507063b","slug":"video-hamirpur-college-cricket-team-runner-up-after-15-years-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 साल बाद क्रिकेट में उपविजेता बना हमीरपुर कॉलेज, खिलाड़ियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल बाद क्रिकेट में उपविजेता बना हमीरपुर कॉलेज, खिलाड़ियों का स्वागत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:37 AM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की क्रिकेट टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया है। शुक्रवार को टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि करीब 15 वर्षों बाद महाविद्यालय की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और कई मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, मेहनत और खेल भावना के दम पर टीम उपविजेता बनने में सफल रही।
टीम की सफलता में कप्तान शुभम शर्मा सहित रवि, समय, कृष, कृषक, रोनित, शुभम, मोहित, आर्यन, कनिष्क, आयुष, अक्षय, हर्ष, अंशुल, अर्पित, आदित्य और कपिल ने अहम भूमिका निभाई।
डॉ. पवन वर्मा ने टीम प्रभारी प्रो. संजय चौहान और कोच एवं चयनकर्ता नरेश राणा को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेगी।
टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह सहित स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर उपप्राचार्या प्रो. नीलम गुलेरिया सहित अन्य प्राध्यापक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।