{"_id":"6accb68147c82780db0fd5db","slug":"video-awahdevi-mata-temple-navratri-day-two-rangoli-mehndi-competition-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अवाहदेवी माता मंदिर में दूसरे नवरात्र पर पहुंचे 2 हजार श्रद्धालु, रंगोली में समीरपुर महिला मंडल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अवाहदेवी माता मंदिर में दूसरे नवरात्र पर पहुंचे 2 हजार श्रद्धालु, रंगोली में समीरपुर महिला मंडल प्रथम
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:59 PM IST
Link Copied
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्री अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान करीब 2 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
पहले नवरात्र के मुकाबले दूसरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। पहले दिन खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं, सोमवार को मौसम साफ रहने के बाद भी अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों के साथ रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इनमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में महिला मंडल समीरपुर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में करीब 10 युवतियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें भोरंज क्षेत्र के बाहनवीं की विशाखा प्रथम और हमीरपुर के बिरड़ी की महक दूसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को बगवाड़ा पंचायत के प्रधान वरुण चंदेल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।
मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने बताया कि कमेटी की ओर से नवरात्र के दौरान पंडाल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम भी किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।