{"_id":"6ab6b4a6703f7745700fb7fb","slug":"video-gajanan-immersed-in-banganga-amidst-captivating-tableaux-and-chants-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: आकर्षक झांकियों और जयकारों के साथ बाणगंगा में विसर्जित हुए गजानन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: आकर्षक झांकियों और जयकारों के साथ बाणगंगा में विसर्जित हुए गजानन
ढोल-नगाड़ों की थाप, गूंजती आतिशबाजी और आकर्षक झांकियों के साथ धर्मशाला में विघ्नहर्ता भगवान गणेश को बेहद धूमधाम से भावभीनी विदाई दी गई। गणपति बाप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी जयकारों के साथ निकली इस भव्य विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। भक्त एक-दूसरे को गुलाल लगाते और भजनों की धुनों पर झूमते हुए अपने आराध्य बप्पा को विदा करने निकले। विसर्जन से पहले एक बेहद अद्भुत और भक्तिमय नजारा देखने को मिला। भगवान गणेश की प्रतिमाओं को सीधे जल में प्रवाहित करने के बजाय, पहले कांगड़ा के प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम ले जाया गया। यहां पूरे विधि-विधान के साथ बप्पा को माता चामुंडा के मुख्य मंदिर में ले जाकर माता के दर्शन करवाए गए और माथा टेकवाया गया। माता के दर्शन के बाद, स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए धाम के समीप बहने वाली पवित्र बाणगंगा नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। सुरक्षा और पर्यावरण के कड़े नियमों को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन की मुस्तैदी के बीच यह पूरी प्रक्रिया बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।