{"_id":"6afec9cb044d39b8860915e6","slug":"video-dharamshala-opposition-walks-out-in-protest-against-minister-jagat-negis-statement-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: जयराम ठाकुर बोले-सेना के खिलाफ टिप्पणी पर माफी मांगें मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: जयराम ठाकुर बोले-सेना के खिलाफ टिप्पणी पर माफी मांगें मंत्री
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पूछा कि क्या सरकार मंत्री के बयान से सहमत हैं। यदि सरकार इस बयान का समर्थन नहीं करती तो उसे प्रदेश की जनता और देश की सेना से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मंत्री की सेना से संबंधित टिप्पणियों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग भी की। जयराम के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। मीडिया से बातचीत में जयराम ने कहा कि राजस्व मंत्री चार साल से सरकार के नियंत्रण से बाहर होकर बयानबाजी कर रहे हैं। संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री को जिम्मेदारी और पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नेगी ने सदन में ऑपरेशन सिंदूर, राफेल सौदे और भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। जयराम ने कहा कि सदन में जिस विषय पर चर्चा हो रही थी, मंत्री को उसी तक सीमित रहना चाहिए था। उसमें सेना का जिक्र करने की आवश्यकता नहीं थी। देश की सेना के कारण ही नागरिक सुरक्षित हैं और पूरी दुनिया में भारतीय सेना का सम्मान है। ऑपरेशन सिंदूर और गलवान में भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सेना के जवानों के शौर्य और बलिदान पर सवाल उठाने वाली टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने मांग की कि मंत्री की सेना से जुड़ी टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए और वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।