{"_id":"6a5cad3320d883def40e8968","slug":"video-chamba-landslide-lahru-sihunta-road-blocked-panihali-mata-temple-july-2026-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: भारी भूस्खलन से लाहड़ू–सिहुंता मार्ग बंद, पनिहाली माता मंदिर के पास मलबा गिरने से यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: भारी भूस्खलन से लाहड़ू–सिहुंता मार्ग बंद, पनिहाली माता मंदिर के पास मलबा गिरने से यातायात ठप
चंबा जिले के भटियात उपमंडल के बनीखेत क्षेत्र में रविवार सुबह लगातार बारिश के बीच लाहड़ू–सिहुंता मार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया। पनिहाली माता मंदिर के समीप पहाड़ी से अचानक चट्टानें और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राहत की बात यह रही कि घटना के समय मलबे की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही।
घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को अवगत कराया गया। सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने के लिए मशीनरी मौके पर भेजी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहते ही मार्ग को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचें और मार्ग पूरी तरह बहाल होने तक वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।