फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   aprajita program dhalog school girls awareness anemia menstrual hygiene

अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल: ढलोग स्कूल में छात्राओं को किशोरावस्था, एनीमिया और मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

Thu, 17 Sep 2026 02:08 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:08 PM IST
aprajita program dhalog school girls awareness anemia menstrual hygiene
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय उच्च पाठशाला ढलोग में वीरवार को अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों, एनीमिया तथा मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सूदली की चिकित्सा अधिकारी डॉ. राशि मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस उम्र में शरीर और मन में कई तरह के बदलाव होते हैं। इन बदलावों को सामान्य प्रक्रिया के रूप में समझना चाहिए और इनके बारे में सही जानकारी हासिल करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शारीरिक बदलावों को लेकर किसी भी तरह की झिझक न रखें। किसी भी समस्या या भ्रम की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या स्वास्थ्य विशेषज्ञों से बातचीत करनी चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस उम्र में शरीर के समुचित विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान एनीमिया के कारणों और बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भोजन में आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी से खून की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चने, राजमा, गुड़, मौसमी फल और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं। इसलिए भोजन के साथ नींबू, आंवला, संतरा और अन्य विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन लाभकारी हो सकता है। कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर भी छात्राओं को जागरूक किया गया। डॉ. राशि मिश्रा ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे लेकर संकोच या शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। छात्राओं को सैनिटरी पैड के सही इस्तेमाल, समय-समय पर पैड बदलने और इस्तेमाल किए गए पैड के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और पौष्टिक आहार लेने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देकर उनमें जागरूकता बढ़ाना और किशोरावस्था से जुड़े विषयों पर खुलकर बातचीत का वातावरण तैयार करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा में तेज बरसात

दून का बदलता मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश

17 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, त्रिनेत्र और त्रिपुंड से सजे भोले, भक्तों की उमड़ी भीड़

17 Sep 2026

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी दिवस, VIDEO

17 Sep 2026

पूजा पंडालों में किया विघ्नहर्ता के दर्शन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO

17 Sep 2026

पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का आह्वान, VIDEO

17 Sep 2026

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 3.0 में कार्रवाई, बस सीज कर थाने में खड़ी कराई; VIDEO

17 Sep 2026

भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर हमले की जांच की मांग, VIDEO

17 Sep 2026

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल, एक माह में काम शुरू कराने का आश्वासन;video

17 Sep 2026

चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन;video

17 Sep 2026

अंडरपास के कीचड़ में फंसी नगर विधायक की कार;video

17 Sep 2026

VIDEO: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर कंटेनर से गिरा लोहे का भारी समान, लगा जाम

17 Sep 2026

VIDEO: अलीगंज में तेज रफ्तार पीआरवी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

पिथौरागढ़: कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- जमीनें बेचना प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

वीडियो: सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप

VIDEO: मथुरा में चोरी की घटना के बाद आगरा में भी पुलिस सतर्क

16 Sep 2026

VIDEO: ओवरटेक करने पर थार सवारों ने कार चालक को पीटा

16 Sep 2026

VIDEO: सराफ ने बेचे गिरवी रखे गहने, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बोदला से बेटे समेत दंपती लापता, परिजन चिंतित

16 Sep 2026

आधी रात से शुरू हुआ लोलार्क षष्ठी का पुण्य स्नान, VIDEO

16 Sep 2026

छात्र की लाठी-डंडे से पिटाई का आरोप, VIDEO

16 Sep 2026

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बनी सीसी रोड का चेयरमैन ने किया लोकार्पण; VIDEO

16 Sep 2026

VIDEO: जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: सिगरेट पीने के विरोध पर भिड़े दो पक्ष, दो घायल

16 Sep 2026

VIDEO: युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: किराएदार महिला ने चुराईं दो जोड़ी झुमकी, प्राथमिकी दर्ज

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed