फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   natural farming msp income bilaspur karot farmers turmeric elephant foot yam

बिलासपुर: एमएसपी ने बढ़ाई प्राकृतिक खेती की कमाई, करोट के चार भाइयों ने हल्दी-जिमीकंद से बढ़ाई आर्थिकी

Sun, 13 Sep 2026 11:50 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:50 AM IST
natural farming msp income bilaspur karot farmers turmeric elephant foot yam
प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ नकदी फसलों से भी अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। करोट गांव निवासी किसान प्रेम ठाकुर और उनके तीन भाई श्याम लाल ठाकुर, मस्तराम ठाकुर तथा छोटा राम इसका उदाहरण हैं। परिवार प्राकृतिक तरीके से गेहूं, मक्की और धान के साथ हल्दी और जिमीकंद का उत्पादन कर रहा है। प्राकृतिक फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किए जाने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बढ़ी है। किसान प्रेम ठाकुर पिछले तीन-चार वर्ष से प्राकृतिक तरीके से हल्दी की खेती पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने करीब 20 क्विंटल प्राकृतिक हल्दी तैयार की। इसमें से छह क्विंटल हल्दी जिला आत्मा परियोजना के माध्यम से 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेची। शेष हल्दी भी आसपास के लोगों ने इसी दर पर खरीदी। इससे हल्दी से करीब दो लाख रुपये का कारोबार हुआ। प्रेम ठाकुर हर साल औसतन 20 से 25 क्विंटल हल्दी का उत्पादन कर रहे हैं। वह काली हल्दी की खेती भी कर रहे हैं। इस वर्ष करीब डेढ़ क्विंटल काली हल्दी तैयार हुई, जिसे 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक का दाम मिला। औषधीय गुणों के चलते काली हल्दी की मांग अच्छी है। अब वह मेघालय की लकाडोंग हल्दी की खेती की ओर भी बढ़ रहे हैं। इसमें सामान्य हल्दी की अपेक्षा करक्यूमिन की मात्रा अधिक होती है। परिवार करीब तीन बीघा भूमि में जिमीकंद की खेती कर रहा है। हर साल 50 से 60 क्विंटल जिमीकंद का उत्पादन होता है। प्रदेश के बाहर इसकी बिक्री 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक के दाम पर हो रही है। परिवार धान, मक्की, सोयाबीन और विभिन्न दालों का भी प्राकृतिक तरीके से उत्पादन करता है। इसके साथ ही विभिन्न फसलों का बीज भी तैयार किया जाता है। परिवार वर्ष 1998 से जिमीकंद की खेती कर रहा है। लगातार बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता के कारण इसकी पहचान प्रदेश से बाहर तक बनी है। श्याम लाल ठाकुर को वर्ष 2003 में प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की ओर से कृषि दूत सम्मान मिल चुका है। वर्ष 2009 में उन्हें जिमीकंद की खेती के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था। परिवार की बैलों की जोड़ी को बिलासपुर के नलवाड़ी मेले में भी कई वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिल चुका है। प्रेम ठाकुर ने बताया कि प्राकृतिक खेती के संबंध में आत्मा परियोजना के माध्यम से प्रशिक्षण मिला है। इसके अलावा महाराष्ट्र में सात दिवसीय एक्सपोजर विजिट का अवसर भी मिला। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में मेहनत जरूर अधिक है, लेकिन फसल की गुणवत्ता और बाजार में मिलने वाले दाम किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। उन्होंने प्राकृतिक हल्दी का एमएसपी 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। उनका कहना है कि इससे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को फसल की बिक्री को लेकर भरोसा बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राकृतिक गेहूं का एमएसपी 60 से बढ़ाकर 80 रुपये और मक्की का 40 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। कच्ची हल्दी का एमएसपी 90 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। इसके अलावा पहली बार अदरक का एमएसपी भी 30 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है। उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान ने बताया कि आत्मा परियोजना के माध्यम से इस वर्ष जिले में प्राकृतिक खेती करने वाले 136 किसानों से करीब 183 क्विंटल गेहूं की खरीद 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की गई है। मक्की की खरीद 60 रुपये और हल्दी की खरीद 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जाएगी। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्राकृतिक तरीके से उत्पादित फसलों का किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित एमएसपी के अनुसार उचित मूल्य मिले। इससे किसानों की आर्थिकी मजबूत होने के साथ लोगों को रसायनरहित और पोषणयुक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

40 साल पुराने चकरोड विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई, दो घंटे चली पैमाइश; VIDEO

13 Sep 2026

स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, VIDEO

13 Sep 2026

24 लाख मामले निस्तारित, 11 विवाहित जोड़ों का सुलह; VIDEO

13 Sep 2026

जेडीयू के मंडलीय कार्यकता सम्मेलन में नीतीश कुमार के कार्यों कि हुई सराहना, VIDEO

13 Sep 2026

गाजीपुर में अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, VIDEO

13 Sep 2026
विज्ञापन

डेढ़ लाख नगदी व बेटे की शादी के लिए बनवाए गए आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO

12 Sep 2026
विज्ञापन

मिर्जापुर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली, VIDEO

12 Sep 2026

ओपीडी में ताला बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे बीएचएमएस के इंटर्न व छात्र, VIDEO

12 Sep 2026

कानपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने निकाली फियरलेस नाइट वॉक रैली

12 Sep 2026

VIDEO: कैंटर सवारों ने बाइक सवारों को पीटा, रुपये छीनने का आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

12 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को बचाने आए पति पर कुल्हाड़ी से हमला

12 Sep 2026

VIDEO: ढाबा संचालक के भतीजे से मांगी चौथ, आरोपी अदालत में तलब

12 Sep 2026

VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बस रुकवाकर चालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

12 Sep 2026

VIDEO: तेंदुए का हल्ला मचा, लकड़बग्घे ने मार दी बकरी

12 Sep 2026

VIDEO: अपार्टमेंट में बुलाकर की छेड़खानी, भेजा गया जेल

12 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर विवाहिता से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: टावर में चढ़े युवक को मेडिकल के बाद पुलिस ने भेजा घर

12 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल, कैंटर चालक पर प्राथमिकी

12 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-81 स्थित पुरी आनंद विलास सोसाइटी में टावर 4 की दूसरी मंजिल में लगी आग

12 Sep 2026

फरीदाबाद में हुए स्वाइन फ्लू के 18 और डेंगू के कुल 13 मामले

12 Sep 2026

फरीदाबाद में ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल एक्स-रे वैन से होगी टीबी की जांच

12 Sep 2026

जानिए किसने डिजाइन किया ब्रिक्स सम्मेलन का लोगो

12 Sep 2026

फरीदाबाद के सेक्टर 11 में उद्योगों की जरूरतों पर आयोजित कार्यक्रम

12 Sep 2026

जेएनयू में छात्रों को कोर्स जोड़ने का फिर से मौका

12 Sep 2026

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू बोले- विवाद करने वालों के बारे में तय करेगा संगठन

12 Sep 2026

हाथरस राष्ट्रीय लोक अदालत में 79510 वादों का निस्तारण

12 Sep 2026

थाना समाधान दिवस पर हाथरस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed