{"_id":"6adaff504cbdfa48dc0709da","slug":"video-bull-rescued-from-shop-roof-in-kajail-village-bilaspur-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: दुकानों की छत पर पूरी रात फंसा रहा बैल, ग्रामीणों ने सुबह सुरक्षित उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: दुकानों की छत पर पूरी रात फंसा रहा बैल, ग्रामीणों ने सुबह सुरक्षित उतारा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:12 PM IST
Link Copied
झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत निहाण के कजैल गांव स्थित बाजार में एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया। बैल पूरी रात छत पर फंसा रहा। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। रोहित महाजन की पहल और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से बैल को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
जानकारी के अनुसार, बैल दुकानों की छत पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों के रास्ते ऊपर पहुंच गया था। शाम के समय छत पर चढ़ने के बाद वह नीचे नहीं उतर पाया और पूरी रात वहीं फंसा रहा।
शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो रोहित महाजन ने लोगों को एकत्रित किया और बैल को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
बैल को नीचे उतारने के प्रयासों के दौरान समाजसेवी एवं गोरक्षक सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य में मदद की। ग्रामीणों ने आपसी तालमेल और सूझबूझ से बैल को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित नीचे उतार लिया।
इस दौरान आशु महाजन, मनोज, रिशु और कार्तिक सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी के सामूहिक प्रयासों से बैल को सुरक्षित बचा लिया गया।
बैल को सुरक्षित नीचे उतारने की इस पहल से ग्रामीणों की पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और आपसी सहयोग की भावना देखने को मिली। ग्रामीणों ने मिलकर समय रहते प्रयास किए, जिससे बैल को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।