फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four new 33 kV substations will be built in the district; 40 to 50 crore rupees will be spent.

Bilaspur News: जिले में बनेंगे चार नए 33 केवी सब स्टेशन, 40 से 50 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 28 Oct 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four new 33 kV substations will be built in the district; 40 to 50 crore rupees will be spent.
29 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, जमीन की तलाश शुरू
विज्ञापन

सोलधा, बडोल देवी, बकैण और घुमारवीं में स्थापित होंगे सब स्टेशन

गोपाल शर्मा
जुखाला (बिलासपुर)। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार नए 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं पर करीब 40 से 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विद्युत बोर्ड ने इनके निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है और जमीन की तलाश की जा रही है। चारों सब स्टेशन बनने से जिले के करीब 29 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। परियोजनाओं को करीब दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नए सब स्टेशन सोलधा, बडोल देवी, बकैण और घुमारवीं में स्थापित किए जाने प्रस्तावित हैं। इनके बनने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने के साथ बार-बार बिजली गुल होने की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। खासकर बिजली की अधिक मांग के दौरान आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सोलधा में बनने वाले सब स्टेशन से करीब छह हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इनमें नम्होल सब डिवीजन के चार हजार और दाड़लाघाट सब डिवीजन के दो हजार उपभोक्ता शामिल हैं। बडोल देवी में प्रस्तावित सब स्टेशन से करीब 6,500, बकैण से 4,500 और घुमारवीं में बनने वाले सब स्टेशन से करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का अनुमान है। चारों परियोजनाओं के लिए जमीन की तलाश जारी है। जमीन उपलब्ध होने और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें उपभोक्ता
विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में सहयोग करने की अपील की है। स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत का ब्योरा प्राप्त करने और बिलिंग व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलती है। मीटर लगाने या बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

कोट
जिले में चार नए 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जमीन की तलाश जारी है। इनके बनने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। बिजली गुल होने और आपूर्ति संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
-गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता, बिजली बोर्ड बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed