{"_id":"6a8c0cf7947ba80c690e7271","slug":"video-three-arrested-in-yamunanagar-with-6200-banned-pills-and-30-grams-of-heroin-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: नशे पर पुलिस का शिकंजा, 6200 प्रतिबंधित दवाइयों और 30 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: नशे पर पुलिस का शिकंजा, 6200 प्रतिबंधित दवाइयों और 30 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुनानगर पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6200 प्रतिबंधित दवाइयां और 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार के अनुसार पहली कार्रवाई जगाधरी बस स्टैंड के पास की गई। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक प्रतिबंधित दवाइयों की खेप लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने रामनगर निवासी अजय को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सपास प्लस ट्रामाडोल कैप्सूल की 1000, क्लैपिडोल ट्रामाडोल टैबलेट की 1000 और अल्ट्रोक्स अल्प्राजोलम टैबलेट की 4200 गोलियां बरामद हुईं। कुल 6200 प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं।
वहीं दूसरी कार्रवाई कलानौर बॉर्डर के पास की गई। यहां पुलिस टीम ने कार सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रामपुरा कॉलोनी निवासी कपिल कुमार और तेजली निवासी रविंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि नशीली दवाइयां और हेरोइन कहां से लाई गई थी और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।