फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Motorcyclist dies in road accident; traffic blocked over delayed ambulance arrival

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, देर से एंबुलेंस आने पर लगाया जाम

Tue, 01 Sep 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies in road accident; traffic blocked over delayed ambulance arrival
साढौरा में जाम लगाए लोगों को समझाते थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाअंब मार्ग पर चौहान पोल्ट्री फार्म के सामने सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस देर से आने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे के बाद परिजन शव उठाने के लिए राजी हुए।
मृतक की पहचान व्यासपुर खंड के गांव कपूरी कलां निवासी 34 वर्षीय सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी अस्पताल के शवगृह भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता प्यारा राम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिकायत में प्यारा राम ने बताया कि उसका बेटा गांव में ही हेयर सैलून चलाता था। चार-पांच दिन पहले ही उसने कालाआम स्थित एक निजी कंपनी में रात की ड्यूटी शुरू की थी। रविवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद वह सोमवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। चौहान पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटा सुनील मौके पर घायल हालत में पड़ा रहा। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर देरी से पहुंची। इससे बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे अमन ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे चंडीगढ़ ड्यूटी पर जा रहा था और हादसे की जगह से होकर निकला था। उस समय उसे घायल की पहचान नहीं थी। बाद में घर से फोन आने पर उसे पता चला कि उसके चला का दुर्घटना हो गया है।
इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम में फोन किया। अमन का आरोप है कि करीब पौन घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसी बात से नाराज होकर परिजन सड़क के बीच बैठ गए। उनका कहना था कि यदि समय पर एंबुलेंस पहुंचती तो शायद सुनील की जान बच सकती थी।
साढौरा की एंबुलेंस खराब होने पर व्यासपुर से भेजी
एंबुलेंस कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि सुबह 6:47 बजे एंबुलेंस के लिए फोन आया था। इसके एक मिनट बाद 6:48 बजे एंबुलेंस चालक को सूचना दे दी गई थी। साढौरा की एंबुलेंस खराब होने के कारण 14 किलोमीटर दूर सीएचसी व्यासपुर से एंबुलेंस भेजी गई थी।
दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
प्यारा राम ने बताया कि सुनील की शादी वर्ष 2018 में संतोष के साथ हुई थी। वह सात वर्षीय दक्ष और पांच वर्षीय हर्षित का पिता था। दक्ष पहली कक्षा में पढ़ता है, जबकि हर्षित ने इसी वर्ष स्कूल जाना शुरू किया है। सुनील की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी चालक की कर रहे तलाश : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुनील की बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी चालक और वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

साढौरा में जाम लगाए लोगों को समझाते थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह। संवाद

साढौरा में जाम लगाए लोगों को समझाते थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed