Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Female students learned the nuances of folk art and Haryanvi dance at a cultural workshop.
{"_id":"6ab7ce3ca2333e91780e8c6e","slug":"video-sonipat-female-students-learned-the-nuances-of-folk-art-and-haryanvi-dance-at-a-cultural-workshop-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: सांस्कृतिक कार्यशाला में छात्राओं ने सीखी लोक कला और हरियाणवी नृत्य की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: सांस्कृतिक कार्यशाला में छात्राओं ने सीखी लोक कला और हरियाणवी नृत्य की बारीकियां
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से आयोजित 20 दिवसीय कला एवं नृत्य कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला में छात्राओं को हिंदी नाटक, हरियाणवी स्किट, हरियाणवी गीत, रागिनी और हरियाणवी नृत्य सहित विभिन्न लोक एवं सांस्कृतिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में हरियाणा कला परिषद के एडिशनल डायरेक्टर गगन हरियाणवी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण सरोहा का भी आभार जताया कि छात्राओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए हरियाणा कला परिषद, प्रशिक्षक प्रदीप और आकाश सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच संचालन हिमांशु ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील पंवार, डॉ. मंजीत, डॉ. सविता, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अमिता सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। डॉ. सुनील पंवार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।