{"_id":"6ab6de36ec4026f2170bbb1c","slug":"students-were-informed-about-the-opportunities-available-in-the-field-of-skill-development-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161222-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यार्थियों को कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यार्थियों को कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की दी जानकारी
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जान
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।
प्राचार्य विक्रम सिंह ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के सामने कॅरिअर के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि, क्षमता और तकनीकी योग्यता को ध्यान में रखते हुए अपने भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करें।
ईएस अनुदेशक डॉ. ज्योति तथा मूर्ति देवी ने विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप, निजी एवं सरकारी क्षेत्र में रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्यमिता के विभिन्न विकल्पों से अवगत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान उप प्रधानाचार्य विनय गौतम, अप्रेंटिसशिप अधिकारी रवि दत्त, मेजर संजय श्योराण, सुरेंद्र कुमार, सीमा देवी, सुनील मलिक, दीपक, जगबीर राणा, प्रदीप, हरदीप, डॉ. सुनील कुमारी, अक्षय कुमार, पुष्पा उपस्थित रहे।