फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers troubled by contaminated water; no resolution despite complaints.

Sonipat News: दूषित पानी से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं समाधान

Sat, 26 Sep 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by contaminated water; no resolution despite complaints.
फोटो: सोनीपत के गांव गुमड़ की गली में भरा दू​षित पानी। स्रोत: पाठक - फोटो : Videograb
गन्नौर। गांव गुमड़ में दूषित पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। गलियों में दूषित पानी जमा रहने से बदबू के साथ बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब किसान नेता वीरेंद्र पहल ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर प्रशासन से निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वीरेंद्र पहल ने बताया कि घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी के लिए गलियों में नालियां नहीं हैं। इस कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है और गलियों में घास उग गई है। इससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार बीडीपीओ कार्यालय और उपायुक्त को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी ट्वीट कर समस्या से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र पहल ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed