Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Athletes troubled by the tethering of livestock at Nizampur Stadium; boundary wall also damaged

सोनीपत: निजामपुर स्टेडियम में पशु बांधने से खिलाड़ी परेशान, चहारदीवारी भी टूटी

Thu, 19 Nov 2026 09:01 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:01 PM IST
Sonipat: Athletes troubled by the tethering of livestock at Nizampur Stadium; boundary wall also damaged
सोनीपत। जिला परिषद सदन की बैठक में वीरवार को ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी समस्याओं से लेकर पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और खेल सुविधाओं की बदहाली के मुद्दे उठाए गए। गांव निजामपुर के खेल स्टेडियम में पशु बांधे जाने, चहारदीवारी टूटने और खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिलने पर जिला पार्षद रवि इंदौरा ने नाराजगी जताई। वहीं, बुजुर्गों की पेंशन कटने, परिवार पहचान पत्र में गलत आय व संपत्ति दर्ज होने और अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने की मांग भी उठी। जिला परिषद हॉल में चेयरपर्सन मोनिका दहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांवों की गलियों, रास्तों, चौपालों, संपर्क सड़कों, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों और स्टेडियमों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। चेयरपर्सन ने अधिकारियों को अधूरे कार्य प्राथमिकता से पूरा कराने और निर्धारित समयसीमा में विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई बुजुर्ग पांच महीने से पेंशन के लिए परेशान हैं। परिवार पहचान पत्र में कहीं आय बढ़ाकर दर्ज कर दी गई है तो कहीं वाहन और जमीन का गलत विवरण चढ़ा दिया गया है। इसके चलते पात्र लोगों की पेंशन बंद हो गई है और परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने के लिए उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। निजामपुर स्टेडियम में पशु बांधने और सुविधाओं की कमी का मुद्दा रवि इंदौरा ने अपने वार्ड के अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने की मांग करते हुए कहा कि निजामपुर के खेल स्टेडियम में पशु बांधे जा रहे हैं और चहारदीवारी टूटी पड़ी है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने स्टेडियम का सुंदरीकरण करवाने, खेल प्रशिक्षक नियुक्त करने और युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग रखी। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी उठाए सवाल जिला पार्षद संजय ने नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाओं की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर भेजा जा रहा है और बेहतर इलाज के लिए रोहतक व अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। सरकारी अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने से आम लोगों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस पर सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास जारी है। समाधान शिविरों में लोगों को भेजने की अपील जिला परिषद की सीईओ डॉ. अनमोल ने बताया कि परिवार पहचान पत्र, बिजली, पानी, पेंशन सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक एसडीएम कार्यालय में सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने जिला पार्षदों से अपने-अपने गांवों के लोगों को समाधान शिविरों की जानकारी देने और उन्हें वहां पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि नागरिकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबेडकरनगर: गरीबों के इलाज से लेकर बच्चों की नौकरी तक की जिम्मेदारी हमारी : राजभर

19 Nov 2026

VIDEO: हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पंजाब एवं सिंध बैंक और साउथ सेंटर रेलवे के बीच मुकाबले का आयोजन

19 Nov 2026

ऊना: मलकीयत सिंह बोले-माता चिंतपूर्णी महोत्सव के नाम पर स्थानीय व्यापारियों का शोषण, धार्मिक मर्यादा भी तार-तार

19 Nov 2026

कानपुर: एक साल से नदारद है रानी लक्ष्मीबाई घाट की पहचान, जयंती पर भी नहीं लग सकी प्रतिमा

19 Nov 2026

कानपुर: नोन नदी पुल निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, कार्यदायी संस्था पर उठे सवाल

19 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर के नवनिर्मित मोहम्मदपुर रेलवे स्टेशन के बाहर उगी झाड़ियां, टिकट घर के पास पसरी जंगली घास

19 Nov 2026

कानपुर: बिठूर के रामलीला मैदान व बाजार के पास सड़क बनी डंपिंग जोन

19 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर के रानी लक्ष्मीबाई घाट पर बना शौचालय बदहाल, गंदगी से पटा पड़ा है परिसर

19 Nov 2026

कानपुर: नमामि गंगे के बायो ट्रीटमेंट प्लांट के आधे हिस्से से बायोप्लांट गायब

19 Nov 2026

क्या बोलता पंजाब: बठिंडा के लोगों ने गिनाईं प्राथमिकताएं, छोटे व्यापार और रोजगार पर जोर

ऊना: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जिला कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की पुष्पांजलि

19 Nov 2026

यमुनानगर में गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग पर 21 नवंबर से कृषि मंत्री के आवास पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे किसान

19 Nov 2026

वीडियो: राजीव शर्मा बोले-आप धर्मशाला में करेगी विधानसभा घेराव, मनीष सिसोदिया भी होंगे शामिल

19 Nov 2026

चंबा: किड्स इंटरनेशनल स्कूल सुल्तानपुर में जागरूकता कार्यक्रम

19 Nov 2026

कुल्लू: ब्यास की लहरों में रिवर राफ्टिंग का रोमांच ले रहे पर्यटक

19 Nov 2026

रामपुर: नशे के खात्मे के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, भड़ावली पंचायत में निकाली एंटी चिट्टा रैली

19 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी स्थित कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एंड ट्रॉमा सेंटर में बनी पुलिस चौकी

19 Nov 2026

कानपुर: त्रिमूर्ति मंदिर के पास बीच में खड़ा रहा बुलडोजर, दिनभर लगता रहता है जाम

19 Nov 2026

कानपुर: पेंशनर्स एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जलाई पत्रावली

19 Nov 2026

कानपुर: कृष्णा नगर के शौचालय में लगवाया गया नया गेट, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

19 Nov 2026

कानपुर में सपा का पीडीए प्रहरी पदयात्रा अभियान शुरू, सुजातगंज स्थित गांधी ग्राउंड से निकली यात्रा

19 Nov 2026

कानपुर: चकेरी एयरपोर्ट रोड पर टला बड़ा हादसा, टायर पंचर होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार

19 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर लगी नगर निगम की घड़ी बनी शोपीस, लंबे समय से बंद पड़ी हैं सुइयां

19 Nov 2026

कानपुर में संवर रही मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय की सूरत

19 Nov 2026

मेरठ: एमडीए में किसानों का धरना जारी, महापंचायत कर शहर जाम करने की चेतावनी

19 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राना और दो बेटों पर 75 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर FIR

19 Nov 2026

बलरामपुर: खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी ने लोहे के बाट से पति को उतारा मौत के घाट

19 Nov 2026

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम, छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी

19 Nov 2026

50 साल से लंबित सड़क की मांग पूरी, 36 लाख रुपए की लागत से बनी 1.30 किलोमीटर सड़क

19 Nov 2026

अमृतसर: पुलिस कमिश्नर ने देर रात किया थाने और नाकों का औचक निरीक्षण

19 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed