Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Diwali gift for Roadways employees: 67 conductors promoted to sub-inspectors at the Sonipat depot
{"_id":"6aef12bd82461e7b8c03667b","slug":"video-diwali-gift-for-roadways-employees-67-conductors-promoted-to-sub-inspectors-at-the-sonipat-depot-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सोनीपत डिपो में 67 परिचालक बने उपनिरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सोनीपत डिपो में 67 परिचालक बने उपनिरीक्षक
सोनीपत। हरियाणा सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए चालकों और परिचालकों की पदोन्नति की है। सोनीपत डिपो में 67 परिचालकों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें सोनीपत डिपो के 36 और गोहाना सब डिपो के 31 परिचालक शामिल हैं। वहीं प्रदेशभर में 797 परिचालकों को उपनिरीक्षक और 43 चालकों को यार्ड मास्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है। लंबे समय से लंबित पदोन्नति की मांग पूरी होने पर रोडवेज कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
इस फैसले पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सोनीपत डिपो अध्यक्ष मंडल के रामपत गोरड़, संजीव, राजेश आंतिल, सुधीर, संदीप मलिक, रविंद्र, अनिल आंतिल और मनजीत पहल सहित अन्य कर्मियों ने प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री अनिल विज का आभार जताया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), महानिदेशक (डीजी) और अधिकारियों ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है। उन्होंने मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया, जिसने कर्मचारियों की मांगों को लगातार सरकार के समक्ष उठाया और उन्हें पूरा करवाने के लिए प्रयास किए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई मांगों के संबंध में परिपत्र भी जारी किए गए हैं। पदोन्नति का निर्णय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।