{"_id":"6af4d15587973ca6b403294c","slug":"patwari-and-personal-assistant-arrested-for-taking-a-bribe-of-7000-to-record-a-land-mutation-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163783-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इंतकाल दर्ज करने के नाम पर 7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इंतकाल दर्ज करने के नाम पर 7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार
विज्ञापन
-भिवानी एसीबी की टीम ने सोनीपत की पुरानी तहसील में बिछाया था जाल
- रोहतक के एसीबी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज, टीम ने शुरू की जांच
फोटो :34: सोनीपत में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी पटवारी व उसका सहायक एसीबी के साथ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की भिवानी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कबीरपुर क्षेत्र के पटवारी सुरेश कुमार के निजी सहायक साहिल को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में हलका पटवारी को भी पकड़ लिया गया। टीम ने पुरानी तहसील में जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा।
एसीबी भिवानी के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने उन्हें शिकायत दी थी कि उनका कबीरपुर में मकान है। चार मरला तीन सरसाई के मकान का इंतकाल अपने नाम दर्ज करवाने के लिए वह कबीरपुर क्षेत्र में तैनात पटवारी सुरेश कुमार और उसके निजी सहायक साहिल के संपर्क में आया था। आरोप है कि इंतकाल दर्ज करने और उसकी फोटोप्रति उपलब्ध करवाने के बदले उनसे सात हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को तय रकम देकर पुरानी तहसील के पास भेजा गया, जहां निजी सहायक साहिल ने उनसे सात हजार रुपये लिए। शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए साहिल को मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने उसके कब्जे से रिश्वत के सात हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर हलका पटवारी सुरेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
एसीबी की इस कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) भिवानी के एक्सईएन निखिल राठी मौजूद रहे। दोनों आरोपियों के खिलाफ रोहतक स्थित एसीबी थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसीबी टीम मामले में आगे की जांच कर रही है।