Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anshu and Riya from Sonipat to showcase their mettle at the BIMSTEC Championship

Sonipat News: बिम्सटेक चैंपियनशिप में सोनीपत की अंशु और रिया दिखाएंगी दम, जिले का बढ़ाएंगी मान

Thu, 12 Nov 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Anshu and Riya from Sonipat to showcase their mettle at the BIMSTEC Championship
-25 से 27 नवंबर तक भुवनेश्वर में होगी अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप, शॉट पुट में दोनों खिलाड़ी करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

-हरियाणा के 12 खिलाड़ियों को मिली भारतीय टीम में जगह, अंशु और रिया के प्रदर्शन पर रहेंगी जिले के खेल प्रेमियों की निगाहें
फोटो : 13: अंशु धनखड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर सोनीपत की बेटियां एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाने को तैयार हैं। बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए सोनीपत की अंशु धनखड़ और रिया वर्मा का भारतीय टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी शॉट पुट स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता 25 से 27 नवंबर तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होगी।
अंशु और रिया का चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं की क्षमता को भी दर्शाता है। अब दोनों खिलाड़ियों के सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर होगा। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वे शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगी। बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए घोषित 95 सदस्यीय भारतीय टीम में हरियाणा के 12 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इनमें पांच पुरुष और सात महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग स्पर्धाओं में हुआ है। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार शॉट पुट में सोनीपत की अंशु धनखड़ और रिया वर्मा के अलावा चरखी दादरी के अतुल का चयन हुआ है।
विज्ञापन


अंशु और रिया के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी
सोनीपत की अंशु धनखड़ और रिया वर्मा का भारतीय टीम में चयन जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। शॉट पुट जैसी तकनीकी स्पर्धा में दोनों खिलाड़ियों को देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उनकी सफलता से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। अब जिले के खेल प्रेमियों की निगाहें 25 से 27 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता पर रहेंगी। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और ओडिशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने हरियाणा को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed