{"_id":"6afddcb6a75452d2f3028fd7","slug":"under-the-pretense-of-help-they-slashed-the-elderly-womans-bag-with-a-blade-and-stole-1800-rupees-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168702-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मदद के बहाने वृद्धा के थैले को ब्लेड से काटकर उड़ाए 1800 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मदद के बहाने वृद्धा के थैले को ब्लेड से काटकर उड़ाए 1800 रुपये
Wed, 18 Nov 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। गोल चौक पर बुधवार को एक महिला ने मदद का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के थैले को ब्लेड से काट दिया और उसमें रखे 1800 रुपये चोरी कर लिए।
वार्ड नंबर 14 निवासी करीब 65 वर्षीय पूनम पत्नी सोमप्रकाश ने बताया कि उसे डबवाली से ऐलनाबाद अपनी रिश्तेदारी में जाना था। इसके लिए वह बुधवार को गोल चौक पर बस का इंतजार कर रही थीं। बस आने पर उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान एक महिला ने पूनम से कहा कि वह पहले बस में चढ़ जाएं। उसकी बात पर भरोसा कर बुजुर्ग महिला बस में सवार हो गईं।
बस में चढ़ने के बाद पूनम ने अपने हाथ में पकड़ा थैला संभाला तो उसमें कट लगा मिला। जांच करने पर थैले में रखे करीब 1800 रुपये गायब थे। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया और आसपास संदिग्ध महिला की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दी है।