{"_id":"6857d7dddf4539d8fa005441","slug":"video-demolition-drive-by-the-municipal-corporation-continues-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: शहर में दूसरे दिन फिर चला बुलडोजर, नालों पर बनाए स्लैब तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: शहर में दूसरे दिन फिर चला बुलडोजर, नालों पर बनाए स्लैब तोड़े
मानसून में जलभराव से शहर को बचाने के लिए नगर निगम का तोड़फोड़ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। निगम की टीम ने छोटूराम चौक से आगे शांतमई चौक तक नालों के ऊपर बनाए गए पक्के स्लैब व सीढ़ियां तोड़ीं। इससे पहले शनिवार को सुखपुरा चौक व छोटूराम चौक पर कार्रवाई की गई थी। इसके लिए 100 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
शहर में हर साल छोटूराम चौक, शांतमई चौक, सुखपुरा चौक, शिवाजी कॉलोनी बाजार से लेकर 20 जगह बारिश के मौसम में जलभराव होता है। निगम हर साल लाखों रुपये खर्च कर नालों की सफाई करवा रहा था, लेकिन कई जगह नालों पर पक्का स्लैब डाले जाने के कारण नाले पूरी तरह साफ नहीं हो पा रहे थे। निगम ने दो सप्ताह पहले 1.30 करोड़ में नालों की सफाई का ठेका दिया था, जिसके बाद अब तक मात्र 30 से 40 प्रतिशत नालों की सफाई हुई है, जबकि मानसून की बारिश कभी भी आ सकती है। सदन की बैठक में महिला पार्षद डिंपल जैन ने मुद्दा उठाया था कि जिस ठेकेदार को पिछली बार ठेका दिया था, उसे ही अबकी बार ठेका दे दिया गया। पिछली बार कई जगह नालों की सफाई नहीं हुई। सदन में निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने भरोसा दिलाया था कि अबकी बार हर जगह नालों की सफाई होगी। बताया जा रहा है कि कई असरदार लोगों ने नेताओं को फोन करवाकर तोड़फोड़ से बचने का प्रयास किया, लेकिन निगम आयुक्त ने टीम को सभी अतिक्रमण तोड़ने की हिदायत दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।