Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Instructions issued to clean the sewerage line in Rewari Sector-1; Public Works Minister Ranbir Gangwa orders the MC Executive Officer.
{"_id":"6a8c209d4437a2b3510fc482","slug":"video-instructions-issued-to-clean-the-sewerage-line-in-rewari-sector-1-public-works-minister-ranbir-gangwa-orders-the-mc-executive-officer-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी सेक्टर-1 की सीवरेज लाइन की सफाई के निर्देश, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने एमसी ईओ को दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी सेक्टर-1 की सीवरेज लाइन की सफाई के निर्देश, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने एमसी ईओ को दिए आदेश
रेवाड़ी। बाल भवन में आज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुपर सकर मशीन से शहर के सेक्टर-1 की सीवरेज लाइन को साफ करवाएं और यहां होली पार्क में जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान सेक्टर-एक के निवासियों की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दूषित पानी की निकासी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उनके साथ बैठक में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली के विधायक अनिल यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, डीसी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, पीपीपी स्टेट को-ऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली आदि मौजूद रहे।
बैठक में रेवाड़ी निवासी मनजीत कुमार की शिकायत पर लोकनिर्माण मंत्री ने शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि आवेदक को तत्काल प्रभाव से भूखंड आवंटित किया जाए तथा इस मामले में देरी के लिए जो कर्मचारी या अधिकारी जिम्मेदार है, उसकी जांच करवाई जाए। सहादत नगर निवासी भतेरी देवी का प्लाट रास्ते में दिखाए जाने पर मंत्री रणबीर गंगवा ने डीटीपी को वर्तमान स्थिति के अनुसार कालोनी का नक्शा पास करवाने के निर्देश दिए। गांव सुलखा निवासी कुलदीप सिंह ने बरसात के समय घर में पानी भर जाने की शिकायत रखी। कैबिनेट मंत्री ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर यहां नाली बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में 13 परिवादों की सुनवाई की गई, जिनमें से 4 का मौके पर निपटारा किया गया। शेष मामलों में अध्यक्ष ने रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर रेवाड़ी के एसडीएम दलबीर सिंह, कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, बावल के एसडीएम संजीव कुमार, जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत, नगराधीश जितेंद्र कुमार, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, महामंत्री कुलदीप चौहान सहित विभागीय अधिकारी व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।