Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Panchkula News
›
Uproar in Haryana ahead of Tijara election: Commotion after 18 Congress councilors are stopped; sit-in protest outside Pinjore police station.
{"_id":"6ab0c11ba8b66beb140021fd","slug":"video-uproar-in-haryana-ahead-of-tijara-election-commotion-after-18-congress-councilors-are-stopped-sit-in-protest-outside-pinjore-police-station-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के 18 पार्षद रोके जाने पर बवाल, पिंजाैर थाने के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के 18 पार्षद रोके जाने पर बवाल, पिंजाैर थाने के बाहर धरना
राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में सभापति पद के लिए सोमवार को होने वाले मतदान से कुछ घंटे पहले हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश से लौट रहे कांग्रेस समर्थित 18 पार्षदों को रविवार रात चंडीमंदिर-सूरजपुर टोल प्लाजा के पास पुलिस ने रोक लिया। इस घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं और पार्षदों के परिजन पिंजौर थाने पहुंचे और धरना लगा दिया।
कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। कांग्रेस की मांग है कि पुलिस रोके गए पार्षदों को रोके जाने का आधार स्पष्ट करे और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दे।
सूरजपुर टोल पर रोके जाने का दावा
कांग्रेस का दावा है कि रविवार रात को चंडीमंदिर-सूरजपुर टोल प्लाजा के पास पुलिस ने कांग्रेस समर्थित 18 पार्षदों की बस और अन्य गाड़ियों को रोका। यह घटना तिजारा नगर परिषद में सभापति पद के लिए होने वाले मतदान से ठीक पहले हुई है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
तिजारा नगर परिषद में सभापति पद के लिए सोमवार को मतदान होना है। मतदान से पहले कांग्रेस द्वारा अपने पार्षदों को रोके जाने के आरोप ने इस चुनाव को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई उन्हें चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।