फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The atmosphere became filled with devotion through the divine pastimes of Lord Shri Krishna.

Panchkula News: भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से भक्तिमय हुआ माहौल

Sun, 20 Sep 2026 11:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere became filled with devotion through the divine pastimes of Lord Shri Krishna.
रामगढ़। शिव शक्ति भजन मंडली की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। कथा व्यास श्री प्रकाश चैतन्य जी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के महत्व का वर्णन किया। कथा के दौरान धर्मशाला का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भजनों के साथ भगवान के जयकारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ का पाठ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। भगवान के नाम का स्मरण और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य, प्रेम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं के वर्णन के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। कथा में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिव शक्ति भजन मंडली के सदस्यों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना है। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed