Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Palwal News
›
Four main accused arrested in a case involving robbery, abduction, and life-threatening attack
{"_id":"6ac3a8c1f4c8e3eccc0a6ced","slug":"video-four-main-accused-arrested-in-a-case-involving-robbery-abduction-and-life-threatening-attack-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल: लूट-अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में चार मुख्य आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल: लूट-अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में चार मुख्य आरोपियों को पकड़ा
अपहरण, जानलेवा हमला, मारपीट और लूटपाट के मामले में सीआईए स्टाफ होडल ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल आई-20 कार, उसकी नंबर प्लेट, हथौड़े और डंडे बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस मामले में एक आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर चुकी है। डीएसपी मुख्यालय नरेंद्र सिंह खटाना ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 22 सितंबर को गांव करमन निवासी देवीराम ने थाना होडल में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार वह अपने भतीजे चिंटू के साथ बाजार की ओर जा रहा था। अग्रवाल धर्मशाला के पास कुछ लोगों ने हथियार के बल पर चिंटू का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे गाड़ियों में ले गए और मारपीट कर मोबाइल फोन व 1500 रुपये लूट लिए। इसके बाद गांव करमन ले जाकर हथौड़े और डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।