{"_id":"689c5993bdad72da760119eb","slug":"video-revenue-minister-vipul-goyal-will-hoist-the-flag-at-iti-narnaul-on-independence-day-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर आईटीआई नारनौल में राजस्व मंत्री विपुल गोयल करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर आईटीआई नारनौल में राजस्व मंत्री विपुल गोयल करेंगे ध्वजारोहण
नारनौल आईटीआई मैदान में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थी।
इस बार आईटीआई में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ध्वजारोहण करेंगे। वहीं कनीना में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे तथा नांगल चौधरी में गुरुग्राम के कमिश्नर मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम के दौरान 10 स्कूली टीमों ने देशभक्ति तथा हरियाणवी संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। डीएसपी भारत भूषण परेड कमांडर थे। इस दौरान आठ टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। इनमें पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, रेड क्रॉस, स्काउट, गाइड, कब और बुलबुल शामिल है। इसके अलावा पीटी शो तथा डंबल लेजियम शो का भी शानदार प्रदर्शन किया गया। अंत में सीएल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, नगराधीश डॉ मंगलसैन तथा डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अवसर पर करवाए जाने वाले सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण तरीके से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है इसमें सभी अधिकारी पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।