{"_id":"68873410475a39365d039eec","slug":"video-organizing-youth-parliament-competition-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: युवा संसद में विपक्षी सांसदों ने रेवाड़ी एम्स के शीघ्र शुरू करने की मांग की।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: युवा संसद में विपक्षी सांसदों ने रेवाड़ी एम्स के शीघ्र शुरू करने की मांग की।
जिले में चल रही युवा संसद प्रतियोगिताओं की कड़ी में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गहली में यूथ पार्लियामेंट का भव्य आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में गहली स्कूल में युवा संसद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या संतोष कुमारी एवं डाइट प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा तथा स्टेट अवार्डी प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज तथा डाइट प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार बोहरा उपस्थित रहे। संयोजन विद्यालय के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता बजरंग लाल ने किया। विंग हैड डॉ. नरेश गुप्ता के निर्देशन में जिले भर में यूथ पार्लियामेंट का कार्यक्रम चल रहा है।
पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि युवा संसद का मुख्य महत्व छात्रों को संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ प्रदान करना है। जिससे उनमें नेतृत्व कौशल, नागरिक जागरूकता और सार्वजनिक बोलने की क्षमता विकसित होती हैं। पर्यवेक्षक डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करने और बहस करने का एक मंच भी प्रदान करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।