Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
In Kurukshetra, Chief Minister Saini first offered prayers at the Jyotisar pilgrimage site, then outlined the framework for the festival.
{"_id":"6b015fd9f700356dd90e7f0e","slug":"video-in-kurukshetra-chief-minister-saini-first-offered-prayers-at-the-jyotisar-pilgrimage-site-then-outlined-the-framework-for-the-festival-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री सैनी ने पहले ज्योतिसर तीर्थ पर किया पूजन, फिर महोत्सव की रखी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री सैनी ने पहले ज्योतिसर तीर्थ पर किया पूजन, फिर महोत्सव की रखी रूपरेखा
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार पांच से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा, जिस दौरान 90 से ज्यादा देशों में भी कार्यक्रम होंगे जबकि अन्य देशों में भी महोत्सव का ऑनलाइन प्रसारण होगा। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है और यह आयोजन पूरी श्रद्वा व उल्लास से होगा। इसमें पश्चिम बंगाल व दिल्ली सहभागी प्रदेश होंगे।
यह जानकारी मुख्यमत्री नायब सैनी ने दी। वे शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां पहले गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पूजन किया फिर मीडिया के समक्ष महोत्सव की रूपरेखा रखी। उन्होंने बताया कि महोत्सव से एक दिन पहले गीता रन होगी तो 14 दिसंबर को माॅरिशस के राष्ट्रपति धर्मवीर गोकुल मुख्यातिथि होंगे और मुख्य आयोजनों का शुभारंभ करेंगे। वे पुरुषोत्तमपुरा बाग मं हवन यज्ञ के साथ इस आयोजन की शुरूआत करेंगे जबकि पांच से शुरू होने वाले सरस व शिल्प मेले का शुभारंभ राज्यपाल प्रो असीम घोष करेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्य आयोजन 14 से 20 दिसंबर के बीच होंगे और गीता जयंती 20 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन 27 हजार छात्र थीम पार्क में गीता श्लोकोच्चारण करेंगे तो वहीं एक लाख से ज्यादा ऑनलाइन जुड़ेंगे। 48 कोस के सभी 182 तीर्थों पर भी इस दिन कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के दौरान 18 देशों के 60 शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे तो सहभागी प्रदेशों की कला एवं संस्कृति से भी पयर्टक रूबरू होंगे। 22 दिसंबर को बलवान कुश्ती दंगल होगा जिसमें देश भर से पहलवान शामिल होंगे।
आईसीसीआर, इसरो की भी प्रदर्शनी होगी तो महात्मा बुद्व पर भी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।16 दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों व प्रदेश के उद्योगपति, स्टेक हॉल्डर के बीच कन्कलेव होगा, जिससे हर क्षेत्र की सहभागिता बढ़ने की राह खुलेगी। मुख्यमंत्री के साथ पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री उमेश राय भी इस दौरान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।