{"_id":"6ab34b3eefc5f6844406682f","slug":"video-farmers-held-their-ground-overnight-in-shahabad-kurukshetra-police-detained-several-leaders-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात भर डटे रहे किसान, पुलिस ने कई नेताओं को विरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात भर डटे रहे किसान, पुलिस ने कई नेताओं को विरासत में लिया
शाहाबाद में धान खरीद शुरू करने को लेकर मंगलवार को हुए बवाल के बाद रात भर किसान बड़ा रोड पर नेशनल हाईवे के समीप धरने पर डटे रहे। वही आज फिर प्रदेश भर से भारी संख्या में किसानों के धरना स्थल पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते पुलिस ने क ई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की टीम में रात भर किसान नेताओं की तलाश में दौड़ती रही और सुबह 4:00 बजे ही भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला अध्यक्ष संजू नंबरदार व प्रदेश सचिव संजीव आलमपुर को पुलिस की टीमों ने घरों से ही हिरासत में ले लिया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने आज शाहाबाद में आंदोलन में बढ़ चढ़कर शामिल होने का हवन किया था।
उक्त दोनों ही किसान नेता किसानों को बड़ी संख्या में शाहबाद पहुंचने का मंगलवार से ही आह्वान कर रहे थे। उधर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रवक्ता राकेश बैस व जसवीर सिंह मामू माजरा को पुलिस ने गढ़ दिवस मंगलवार को ही हंगामा के दौरान हिरासत में ले लिया था जिन्हें देर रात तक छोड़ नहीं गया था।
उधर भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी रात भर धरने पर डटे रहे और उन्होंने सभी सिख संगठनों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वान किया है। आशंका जताई जा रही है कि आज फिर भारी संख्या में किसान शाहाबाद में इकट्ठा होंगे और फिर से पुलिस व किसानों में टकराव बन सकता है।
गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलान किया है कि आज बुधवार दोपहर तक धरना दिया जाएगा और उसके बाद प्रदेश भर से किसानों के पहुंचने के उपरांत आंदोलन की अगली रणनीति बनाकर कदम बढ़ाया जाएगा। उधर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है और रात भर धरना स्थल के आसपास पुलिस बल मौजूद रहा तो वही अन्य किसान संगठनों के नेताओं की गतिविधियों पर भी पुलिस की नज़रें टिकी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।