Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Farmers begin gathering in Shahabad, Kurukshetra; decision to be taken in the afternoon; Chaduni says protest will continue until procurement begins
{"_id":"6ab3710f360cd54938065c13","slug":"video-farmers-begin-gathering-in-shahabad-kurukshetra-decision-to-be-taken-in-the-afternoon-chaduni-says-protest-will-continue-until-procurement-begins-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जुटने लगे किसान, दोपहर बाद लेंगे फैसला; चढूनी बोले, जब तक खरीद शुरू नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जुटने लगे किसान, दोपहर बाद लेंगे फैसला; चढूनी बोले, जब तक खरीद शुरू नहीं होगी
शाहाबाद में किसान आज दूसरे दिन फिर बड़ी संख्या में धरनास्थल पर जुटने शुरू हो गए हैं। पहले पंचायत में कल मंगलवार के प्रकरण व अब तक के सरकार के रहे रवैये पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद अगला फैसला लिया जाएगा।
धरना स्थल पर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आज उम्मीद है कि बड़ी संख्या में किसान व जत्थेबंदियां पहुंचेंगी और वे उनका स्वागत करते हैं। यह लड़ाई हर एक किसान की है। जैसे ही किसान इक्कठा होंगे, तभी चर्चा कर अगली रणनीति बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने धान खरीद शुरू करने की बजाए किसानों पर बर्बरता दिखाते हुए उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की है लेकिन यह सरकार के लिए ही उल्टा पड़ने वाला है। जनता सब देख रही है। यह सरकार की विफलता है कि समय आने पर धान खरीद करने को भी तैयार नहीं है। उनका कहना है कि किसानों से चर्चा कर बड़ा फैसला भ्ज्ञी लिया जा सकता है लेकिन यह तय है कि मोर्चा धान खरीद शुरू होने तक जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।