{"_id":"69b186251f013520490c487e","slug":"video-commercial-cylinders-are-running-out-of-stock-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: व्यवसायिक सिलिंडरों का खत्म होने लगा स्टॉक, घरेलू गैस का पर्याप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: व्यवसायिक सिलिंडरों का खत्म होने लगा स्टॉक, घरेलू गैस का पर्याप्त
ईरान-इस्राइल युद्व से बने तनाव के बीच गैस आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। दो दिन से व्यवसायिक सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने से एजेंसियों के स्टॉक भी खत्म होने के कगार पर हैं, जिससे होटल, ढाबा व मिष्ठान भंडार, रेहड़ी से लेकर कैटरिंग व अन्य कार्य करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है और वे नए ऑडर लेने से इंकार करने लगे हैं।
वहीं घरेलू गैस के पर्याप्त स्टॉक व सप्लाई होने से राहत मिल रही है। नए बने हालात के बीच उपभोक्ता से लेकर गैस एजेंसी संचालक भी सकते में दिखाई देने लगे हैं। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। बुधवार शाम को डीएफएससी नरेश कुमार ने जिला के सभी गैस एजेंसी संचालकों व डीलरों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट भी किया कि कालाबाजारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उधर डीएफएससी ने ऐसे अवसर पर कालाबाजारी रोकने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को फील्ड में उतरने व निगरानी रखने के आदेश दे दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।